अश्विन ने तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड! अब कपिल का रिकॉर्ड निशाने पर – RGH NEWS
खेल

अश्विन ने तोड़ा हरभजन सिंह का रिकॉर्ड! अब कपिल का रिकॉर्ड निशाने पर

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को पीछे छोड़ दिया है. अब कपिल देव (Kapil Dev) का रिकॉर्ड उनके निशाने पर हैं.

अश्विन ने किया 418वां टेस्ट शिकार

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने सोमवार को जैसे ही न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लाथम (Tom Latham) को क्लीन बोल्ड किया, वैसे ही उनके 418 विकेट पूरे हो गए और इस उन्होंने हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के 417 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

अश्विन ने अकरम को भी पछाड़ा था

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) में ही पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) के 414 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया था.

अब कपिल देव के रिकॉर्ड पर नजर

बेहद मुमकिन है कि रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) आने वाले वक्त में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगें जिन्होंने अपने करियर में 434 टेस्ट विकेट लिए थे. कपिल का रिकॉर्ड तोड़ने से पहले अश्विन को शॉन पोलॉक (421 विकेट), रिचर्ड हेडली (431) और रंगना हेराथ (433) को भी पछाड़ना होगा.

महज 80 मैचों में किया करिश्मा

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) 80 टेस्ट मैचों मे 418वां विकेट हासिल किया हैं, वहीं हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट हासिल किए थे. अश्विन 30 बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा 7 बार एक टेस्ट में 10 विकेट लेने का करिश्मा किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button