क्या युवाओं को जल्दी शिकार बनाता है Omicron? – RGH NEWS
स्वास्थ्य

क्या युवाओं को जल्दी शिकार बनाता है Omicron?

प्रिटोरिया: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में कोविड-19 (Covid-19) मामलों की हुई बढ़ोतरी में शेवाने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एक हॉटस्पॉट (Hotspot) के तौर पर उभरी है. इस यूनिवर्सिटी में कई स्टूडेंट संक्रमित पाए गए हैं और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. बता दें कि हॉटस्पॉट वह स्थान होता है जहां ज्यादा संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आते हैं.

इस बात से निराश है दक्षिण अफ्रीका की सरकार

महामारी को लगभग दो साल बीत चुके हैं. दुनिया कोविड-19 के नए वैरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है, जिसकी पहले दक्षिण अफ्रीका में पहचान की गई थी. कई देश दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं जोकि दक्षिण अफ्रीकी सरकार के लिए निराशाजनक है.

पुराने वैरिएंट से ज्यादा संक्रामक है Omicron

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वायरस के नए वैरिएंट को Omicron नाम दिया है, जो बहुत ज्यादा संक्रामक है. हालांकि इसके वास्तविक जोखिमों को अभी तक समझा नहीं गया है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि शुरुआती सबूत बताते हैं कि इससे जोखिम बढ़ गया है कि जिन लोगों को पहले से ही कोविड​​​​-19 हो चुका है, उन्हें ये फिर हो सकता है. ये जानने में हफ्तों लग सकते हैं कि क्या मौजूदा टीके इसके खिलाफ कम प्रभावी हैं. फिर भी कुछ एक्सपर्ट्स को वैक्सीन से उम्मीद है कि वैक्सीन गंभीर बीमारी और मृत्यु को रोकने में कम से कम कुछ हद तक प्रभावी है. उन्होंने लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखा है.

क्या युवाओं को Omicron से है ज्यादा खतरा?

डॉक्टरों के अनुसार, Omicron संक्रमितों में लक्षण हल्के दिखाई देते हैं. हालांकि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि संक्रमण का शुरुआती दौर युवाओं में देखने को मिला है और अगर बुजुर्ग और बिना टीकाकरण वाले लोग इसकी चपेट में आते हैं तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. शुरुआती दौर में Omicron से युवाओं के ज्यादा संक्रमित होने से ये नहीं कहा जा सकता है कि युवाओं को कोरोना के नए वैरिएंट से अन्य के मुकाबले ज्यादा खतरा है. वैज्ञानिक अभी Omicron पर रिसर्च कर रहे हैं. अभी वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button