Chhattisgarh top news: फार्म हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस का छापा! 11 जुआरी गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: फार्म हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस का छापा! 11 जुआरी गिरफ्तार

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना कवर्धा, एएनटीएफ और साइबर थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फार्महाउस में दबिश दी, जहां जुआ खेलते 11 जुआरी रंगे हाथों पकड़े गए। टीम ने उनके कब्जे से नगद सहित डेढ़ लाख का सामान जब्त किया है। डेमोग्राफ़िक्स

 

 

दरअसल, टीम को खैरबनाकला गांव स्थित एक फार्महाउस में जुआ चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद थाना कवर्धा, एएनटीएफ और साइबर थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान 11 जुआरियों को पकड़ा गया।

 

read more Raigarh News : “संस्कारों से युक्त रायगढ़, नशा-सट्टा से मुक्त रायगढ़” के संकल्प के साथ “पुलिस जन संवाद” का सफल आयोजन

 

नगद, मोबाइल और बाइक जब्त

टीम ने मौके से 25,700 नकद, 8 मोबाइल, 2 मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते जब्त किए है। जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,50,700 बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। डेमोग्राफ़िक्स

 

आगे भी जारी रहेगा अभियान

Chhattisgarh top newsइसी के साथ ही पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button