India vs Ireland 2nd T20I: भारत- आयरलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज, वैभव सूर्यवंशी का आज हो सकता है डेब्‍यू – RGH NEWS
खेल

India vs Ireland 2nd T20I: भारत- आयरलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज, वैभव सूर्यवंशी का आज हो सकता है डेब्‍यू

India vs Ireland 2nd T20I भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला रविवार, 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाना है। भारत के ऊपर सीरीज बचाने का दबाव है, क्योंकि पहला मैच भारत हार चुका है और सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है।

 

अब सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर लगी हैं। क्या आज के इंटरनेशनल मैच में वैभव को खिलाया जाएगा? यदि ऐसा होता है तो वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।

 

उधर, टीम मैनेजमेंट पर रिस्क लेने और सीरीज बराबर करने का मौका है। वहीं आयरलैंड ने यदि मैच जीत लिया, तो वो भारत के खिलाफ कोई सीरीज पहली बार जीतेगा। आज मैच शाम 6 बजे से शुरू होगा।

 

यहां बता दें, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत 34 रन से हार गया था।

 

मुकाबला शाम 6 बजे से

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 शाम 6 बजे से बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम सीरीज बचाने उतरेगी। अगर मेजबान आयरलैंड ने आज का मैच जीत लिया, तो पहली बार भारत के खिलाफ कोई सीरीज अपने नाम करेगा।

 

वैभव के डेब्यू की सबसे ज्यादा चर्चा

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की है। उन्हें पहले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन पहले मैच में हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। यदि वैभव खेलते हैं तो भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले प्लेयर बन जाएंगे।

 

टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी दांव पर

इस मैच में टीम इंडिया का लगातार 16 टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड भी दांव पर है। पहले मुकाबले में हार के साथ लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला टूट गया था। इसी कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दोनों मैचों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने के बावजूद प्लेयर्स के लिए नेट्स सेशन रखा था।

 

इन दो खिलाड़ियों का भी हो सकता है डेब्यू

टीम मैनेजमेंट वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे टी20 से बाहर रख सकता है। अगर ऐसा होता है, तो भारत स्पिनर रवि बिश्नोई या ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे के साथ खेल सकता है। शेडगे ने अब तक अपना इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। पहले टी20 मैच में सुंदर, गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में असफल रहे थे। गेंदबाजी में सुंदर ने एक ओवर में ही 19 रन दे दिए। वो बल्लेबाजी के दौरान भी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए।

 

इस खिलाड़ी की होगी छुट्टी !

इसके अलावा, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की प्लेइंग 11 से छुट्टी हो सकती है। प्रसिद्ध ने पहले मुकाबले में 57 रन लुटाए थे। कृष्णा की जगह प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है। प्रिंस ने अब तक अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है।

 

read more Raigarh News : पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज

 

क्रिकेट फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या इस मुकाबले में वैभव भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेंगे? इसकी पूरी तस्वीर टॉस के बाद ही साफ होगी।

 

भारतीय टी-20 टीम

India vs Ireland 2nd T20Iश्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

Related Articles

Back to top button