Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें कहां रहेगा खतरा

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन के साथ अलग-अलग जिलों में बारिश का दौरा शुरू हो गया है, पिछले कई दिनों से कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। शंकर नगर, लोधी पारा, पंडरी और आजाद चौक जैसी जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अगले 2 दिन छग में भारी बारिश का अलर्ट
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert मौसम विभाग ने पहले रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। अब विभाग ने 2 दिन यानि अगले 48 घंटों तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। दरअसल, प्रदेश में एक साथ 3 सिस्टम सक्रिय हो गया है। जिससे पूरे प्रदेशभर में मौसम सुहाना बना हुआ है और कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है।
जानिए अब तक किन जिलों में हुई अधिक बारिश
कबीरधाम जिले में 75.9 मिलीमीटर औसत वर्षा
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert कबीरधाम जिले में एक से 4 जून तक 75.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा तहसील में 95.6 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 47.1 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 89.9 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 47.2 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 29.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 31.2 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 170.0 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 96.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। 03 जुलाई की स्थिति में पिछले चौबीस घंटे में जिले में 13.0 मिलीमीटर वर्षा हुई है, कवर्धा तहसील में 26.8 मिलीमीटर, पंडरिया तहसील में 11.3 मिलीमीटर, बोड़ला तहसील में 8.4 मिलीमीटर, सहसपुर लोहारा तहसील में 2.6 मिलीमीटर, रेंगाखार तहसील में 5.0 मिलीमीटर, कुण्डा तहसील में 9.8 मिलीमीटर, पिपरिया तहसील में 18.4 मिलीमीटर और कुकदूर तहसील में 21.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
read more माइग्रेन की असली वजह क्या है, डॉक्टर ने बताए कारण और बचाव
रायगढ़ जिले में 105.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़ जिले में 3 जुलाई तक 105.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 18.9 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 177.1 मिली मीटर, पुसौर में 109.8, खरसिया में 94.2, घरघोड़ा में 68.8, तमनार में 141.6, लैलूंगा में 63, मुकडेगा में 69.8, धरमजयगढ़ में 68.3, छाल में 122.6 एवं कापू में 142 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
अम्बिकापुर अब तक 72.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Chhattisgarh newsभू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 12.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 22.5 मि.मी. वर्षा तहसील लखनपुर में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 72.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक अम्बिकापुर में 95.6, दरिमा में 53.3, लुण्ड्रा में 30.8, सीतापुर में 61.1, लखनपुर में 120.3, उदयपुर में 68.0, बतौली में 55.9 एवं मैनपाट में 94.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।



