घर बैठे ठीक करवा सकेंगे बिजली रीडिंग संबंधी गलती..बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा – RGH NEWS
देश

घर बैठे ठीक करवा सकेंगे बिजली रीडिंग संबंधी गलती..बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा

अब उपभोक्ता घर बैठे अपने बिजली मीटर की रीडिंग संबंधी त्रुटियों को ऑनलाइन माध्यम से ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए हरियाणा बिजली वितरण निगमों द्वारा ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा प्रदान की गई है।

अब उपभोक्ताओं को अपने मीटर की बिजली रीडिंग को ठीक करवाने के लिए बिजली कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। रीडिंग गलत होने की स्थिति में उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से विभाग की वेबसाइट पर सही मीटर रीडिंग अपलोड करके बिल ठीक करवा सकते हैं। यह सुविधा घरेलू, गैर-घरेलू और एलटी औद्योगिक श्रेणियों (अधिकतम 20 किलोवाट तक लोड) वाले उपभोक्ताओं के लिए है।

इसके लिए उपभोक्ता निगमों की वेबसाइट पर जाकर ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा का उपयोग कर पाएंगे। इस सुविधा के उपयोग बारे पूरी जानकारी निगमों की वेबसाइटों पर उपलब्घ है। लॉकडाउन होने की वजह से सामाजिक दूरी को बनाए रखना बहुत जरूरी है। अतः उपभोक्ता घर से ही ट्रस्ट रीडिंग सुविधा का उपयोग कर अपने बिलों को वास्तविक रीडिंग के अनुसार ठीक करवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button