अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, लेकिन एडमिशन 15 जून से – RGH NEWS
देश

अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, लेकिन एडमिशन 15 जून से

भोपाल. शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि 15 जून से स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, लेकिन स्कूल नहीं खोले जाएंगे. बच्चों को लेकर कोई रिस्क नहीं ले सकते हैं. स्थिति सामान्य होने पर ही यह संभव होगा. मंत्री समूह सप्ताह में एक बार बैठक कर कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेगा. यदि संक्रमण काबू में रहता है तो ही फिर से स्कूल खोलने को लेकर विचार किया जाएगा. सरकार ने स्कूल खोलने के लिए ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर (mp.mygov.in) लिंक 2 जून से खोल दिया गया है. इस पर प्राचार्य, शिक्षा संस्थानों, अभिभावक, स्टूडेंट़स तथा आम नागरिक 30 जून तक सुझाव दे सकते हैं. इससे स्पष्ट है कि जून माह में स्कूल खुलने की संभावना नहीं है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button