खैरपुर में फटा कोरोना बम 2 दिन में मिले इतने मरीज.... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

खैरपुर में फटा कोरोना बम 2 दिन में मिले इतने मरीज….

RGHNEWS PRASHANT TIWARI रायगढ़,रायगढ जी हां हम बात कर रहे हैं रायगढ़ जिले की खैरपुर पंचायत की जहां 2 दिन में लगभग 50 करोना पॉजिटिव मिले हैं तो वही 2 लोगों ने अपनी जान गवाई है फिर भी देखा गया है की खैरपुर पंचायत मे अभी भी लोग समझने का नाम नहीं ले रहे हैं खैरपुर पंचायत में बिना मास्क घर से बाहर निकलकर लोग अपने कामकाज कर रहे हैं अगर ऐसे ही स्थिति रही तो ज्यादा टाइम नहीं लगेगा पूरा गांव हॉटस्पॉट बनने में

क्या कहते हैं खैरपुर के सरपंच श्यामसुंदर

जब मेरी चर्चा खैरपुर के सरपंच श्यामसुंदर राम से हुआ तो उनका यह कहना था की हमारा गांव कोरोना से पूरा सुरक्षित था लेकिन कुछ मोहल्ले में एक साथ बहुत लोग भीड़ कर देना के कारण कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई हम पुलिस प्रशासन से यह चाहते हैं की हमारे ग्राम पंचायत खैरपुर मे लगातार पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग किया जाए ताकि अभी जो स्थिति है उस स्थिति में रुक जाए वरना कोरोना गांव के लिए घातक बन जाएगा

क्या कहती है खैरपुर के उपसरपंच चंदा गुप्ता

जब मेरी चर्चा खैरपुर के उपसरपंच चंदा गुप्ता से बात हुई तो उन्होंने बताया कि यहां पर टेस्टिंग अभी कम हो गई है तो हम जिला प्रशासन से निवेदन कर रहे हैं की टेस्टिंग क्षमता बढ़ाई जाए और पुलिस प्रशासन से निवेदन कर रहे हैं कि गांव में कड़ाई से नियम पालन कराई जाए नहीं तो ऐसे में कोरोना से हम जीत नहीं पाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button