*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- IPL पर कोरोना का कहर ,कोरोना के चलते IPL का मैच टला,KKR के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजीटिव – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- IPL पर कोरोना का कहर ,कोरोना के चलते IPL का मैच टला,KKR के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजीटिव

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच आज शाम होने वाले आईपीएल (IPL 2021) के 30वें मैच पर खतरा मंडरा रहा है. सिर्फ इसी मैच पर नहीं, बल्कि अब तो आईपीएल पर भी खतरा मंडरा रहा है. जिस कोरोना वायरस (Coronavirus) से इस समय भारत सहित पूरी दुनिया लड़ रही है, वो आईपीएल के सख्‍त बायो बबल को भेदकर अंदर पहुंच गया है. रिपार्ट्स के मुताबिक केकेआर के कई खिलाड़ी बुखार से पीड़ित हैं. दो खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है.

रिपोर्ट्स  के मुताबिक पैट कमिंस समेत कोलकाता टीम के कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बीमार हैं. इसलिए मैनेजमेंट ने बाकी लोगों को आइसोलेट कर दिया है. इसी कारण से आरसीबी के खिलाफ होने वाला मैच टल सकता है. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना की चपेट में आ गए हैं और अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरने से डर रही है.

टूर्नामेंट से पहले ही कई खिलाड़ी संक्रमित हुए थे
IPL-2021 की शुरुआत से पहले ही कई खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के नीतीश राणा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल, दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल, एनरिच नोर्खिया और डेनियल सैम्स भी संक्रमित हो चुके हैं। देश में दिल्ली समेत 6 जगहों पर IPL कराया जा रहा है। ऐसे में एक जगह से दूसरे जगह जाने के दौरान खिलाड़ियों के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है।

अश्विन समेत 4 खिलाड़ी लीग से हटे
इससे पहले कोरोना के चलते अब तक रविचंद्रन अश्विन समेत 4 खिलाड़ी IPL 2021 से हट चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी खिलाड़ी अश्विन ने पारिवारिक कारणों से लीग से हटने का फैसला किया है। उनके अलावा तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी ये सीजन छोड़ चुके हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स के एंड्रयू टाई और RCB के केन रिचर्डसन व एडम जम्पा शामिल हैं। रिचर्डसन और जम्पा अभी विमान न उपलब्ध होने के कारण भारत में ही अटके हुए हैं। हालांकि BCCI ने कहा है कि वह लीग समाप्त होने के बाद सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button