RGHNEWS ब्रेकिंग :- लाखों की लूट, दो बाइक सवार लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

RGHNEWS ब्रेकिंग :- लाखों की लूट, दो बाइक सवार लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना इलाके में 4 लाख की लूट की वारदात निकलकर सामने आई है. चलती गाड़ी में बाइक सवार दो बदमाशों एक व्यक्ति से 4 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. यह पैसा कलेक्शन का था. घटना डीआरएम ऑफिस के सामने फ्लाईओवर के पास की है. घटना के बाद मौके पर एडिशनल एसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी पहुंच गए है. फिलहाल पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आऱोपियों की तलाश कर रही है.

लूट का शिकार हुए कर्मचारी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वो टिम्बर मार्केट से पैसे लेकर भनपुरी जा रहा था, इसी दौरान दो बाइक सवार आये और उसमें से एक उसकी गाड़ी में आ बैठा और डिक्की से पैसा निकालकर फरार हो गया. पुलिस प्रार्थी द्वारा बताई गई लूट की कहानी की भी तस्दीक कर रही है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button