राजनीतिक

राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 10 हज़ार 405 करोड रुपए की राजमार्ग योजनाओं का लोकार्पण किया

राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 10 हज़ार 405 करोड रुपए की राजमार्ग योजनाओं का लोकार्पण किया

राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 10 हज़ार 405 करोड रुपए की राजमार्ग योजनाओं का लोकार्पण किया : मध्यप्रदेश को 10 हजार 405 करोड़ रुपये की लागत से बनी 724 किलोमीटर लंबी 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली है. केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भोपाल और जबलपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण करने वाले है।

राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 10 हज़ार 405 करोड रुपए की राजमार्ग योजनाओं का लोकार्पण किया

भोपाल :

30 जनवरी मंगलवार को राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 8 हज़ार करोड रुपए की लागत से बनने वाली 498 किलोमीटर लंबी 15 राष्ट्रीय सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ।

अयोध्या बायपास खंड का 6-लेन चौड़ीकरण, एनएच-146बी के शाहगंज से बाड़ी खंड का चार-लेन चौड़ीकरण, एनएच-552 (विस्तारित) के मध्य प्रदेश/राजस्थान सीमा से श्योपुर-गोरस का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एनएच-752सी पर सुजालपुर बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एनएच-552 (विस्तारित) पर अटेर एवं भिण्ड बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एनएच-552 (विस्तारित) के गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एनएच-56 के दाहोद (गुजरात सीमा) से अम्बुआ खंड का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एनएच-347ए मुलताई से मध्यप्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।

यह भी पढ़े :Raigarh News: अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यआतिथ्य में रायगढ़ जिले के ग्राम तुरंगा में हो रहा आयोजन, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जबलपुर :

जबलपुर में वेटनरी कॉलेज के ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें तकरीबन 2 हज़ार 367 करोड़ की लागत से बनने वाली 226 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में संपन्न किया गया।

यह भी पढ़े :Govt Job Vacancy 2024 Notification: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए निकली 2000 से अधिक पदों पर भर्ती

टीकमगढ़-झांसी सड़क पर स्थित जामनी नदी पर पुल का निर्माण, चदिया घाटी से कटनी बायपास तक (पेव्ड शोल्डर के साथ) 2 लेन सड़क उन्नयन कार्य, एनएच-339 के बमीठा से खजुराहो हिस्से का चार-लेन चौड़ीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं गुलगंज बायपास से बरना नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, बरना नदी से केन नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, शहडोल से सगर टोला तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, एनएच-44 (म.प्र.) के अंतर्गत ललितपुर-सागर-लखनादौन खण्ड में कुल 23 पुल सर्विस रोड का निर्माण, एनएच-44 के सुकतारा, खुरई और खवासा में कुल 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, बंजारी घाटी (एनएच-44) पर 2 ब्लैक स्पॉट।

यह भी पढ़े :Thalapathy Vijay: सुपरस्टार थलापति विजय ने खुद की पॉलीटिकल पार्टी की लॉन्च, जानें क्या रखा पार्टी का नाम?

 

 

Related Articles

Back to top button