IndusInd Bank: इस प्राइवेट बैंक ने बदले नियम, 1 अगस्त से डेबिट कार्ड और करंट अकाउंट के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे – RGH NEWS
बिजनेस

IndusInd Bank: इस प्राइवेट बैंक ने बदले नियम, 1 अगस्त से डेबिट कार्ड और करंट अकाउंट के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

IndusInd Bank प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने डेबिट कार्ड (Debit Card) और करंट अकाउंट से जुड़े नियमों में बदलाव का किया है। इस बात की जानकारी एक नोटिस के जरिए दी है। इंडस वन बिजनेस करंट अकाउंट और इंडस ग्रैंड बिजनेस करंट अकाउंट के नॉन मेंटेनेंस चार्ज में बदलाव किया गया है। इसके अलावा डेबिट कार्ड इशू, रिन्यू करने और एनुअल शुल्क में भी बढ़ोत्तरी का ऐलान बैंक ने किया है। नए नियम 1 अगस्त 2026 से लागू होने वाले हैं।

 

इंडस ग्रैंड बिजनेस करंट अकाउंट के लिए नॉन मेंटेनेस चार्जेस से छूट मिलेगी। वर्तमान में प्रोग्राम के हिसाब से सिंगल या ग्रुप AQB प्रोग्राम के लिए शॉर्टफॉल का 10% शुल्क भुगतान करना होता है, जो अधिकतम 900 रुपये तक होता है। बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी अकाउंट की समीक्षा हर 6 महीने में की जाएगी। अगर तय प्रोग्राम बैलेंस के नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो बैंक लागू गाइडलाइंस के अनुसार नोटिस देने के बाद अपनी मर्जी से अकाउंट को किसी दूसरे वेरिएंट में बदल सकता है।

 

ये भी पढ़ें Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ सरकार ने एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, जानें कैसे होता है तैयार

 

इंडस वन बिजनेस करंट अकाउंट के NMC में वृद्धि

इंडस वन बिजनेस करंट अकाउंट के लिए यदि AQB 25,000 रुपये से कम होता है, तो हर तिमाही 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा। वर्तमान में बैंक इस करंट अकाउंट पर कोई भी एमएमसी चार्ज नहीं वसूलता। यह बदलाव 1 अगस्त से लागू होने वाला है। हालांकि अकाउंट खोलने वाली तिमाही के लिए कोई एनएमसी नहीं लिया जाएगा। न ही मौजूदा ग्राहकों को पर नया नियम लागू होगा। ऑटो टियर ऑप्टिमाइजेशन के साथ-साथ अकाउंट के सभी मौजूदा फायदे बिना किसी बदलाव किए जारी रहेंगे।

 

डेबिट कार्ड से जुड़े नए नियम

बैंक में कुछ चुनिंदा डेबिट कार्ड के लिए इश्यूएंस/एनुअल/ रिन्यूएबल शुल्क में बदलाव किया है। वीजा क्लासिक/गोल्ड डेबिट, MC टाइटेनियम डेबिट कार्ड और रुपये डेबिट कार्ड के लिए कार्ड के लिए शुल्क को 249 रुपये से बढ़ाकर 299 रुपये कर दिया गया है। बदलाव मौजूदा उपयोगकर्ताओं पर भी लागू होगा।

IndusInd Bankकुछ डेबिट कार्ड के लिए फॉरेक्स मार्क-अप फीस में भी संशोधन किया गया है। रुपे डेबिट कार्ड के लिए वर्तमान में कोई भी फॉरेक्स मार्क-अप फीस नहीं लगती, लेकिन अब यूजर्स को 3.5% शुल्क देना होगा। प्लैटिनम डेबिट कार्ड के लिए फीस को 2% से बढ़कर 3.5% कर दिया गया है। प्रीमियम डेबिट कार्ड और विजा प्लैटिनम कार्ड के लिए शुल्क 2% से बढ़कर 3.5% हो चुका है। सिलेक्ट डेबिट कार्ड के लिए शुल्क 1% से बढ़ाकर 2.5% कर दिया गया है। एक्सक्लूसिव डेबिट कार्ड के लिए शुल्क 0% से बढ़कर 2.5% हो चुका है।

 

Related Articles

Back to top button