August OTT Releases: अगस्त में OTT पर रिलीज होंगी ये 8 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, यहां देखें लिस्ट

August OTT Releases आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए काफी बेहतर होने वाला है. क्योंकि अगस्त में 2 या 4 नहीं बल्कि 8 फिल्में-सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इस लिस्ट में ‘मैं वापस आऊंगा’ से लेकर ऑपरेशन सागर सफेद का नाम शामिल है.
लिस्ट में पहला नाम इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का आता है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वदांग रैना और शर्वरी ने अहम किरदार निभाया था. यह फिल्म 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी.
कॉकटेल 2
दूसरे नंबर पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का नाम मौजूद है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी. फिल्म में शाहिद के अलावा रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने अहम किरदार निभाया था. यह मूवी 14 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी.
वेलकम टू द जंगल
तीसरे स्थान पर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नाम आता है. यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार किया है. इस मूवी में खिलाड़ी कुमार के साथ रवीना टंडन, अरशद वारसी, परेश रावल और सुनील शेट्टी अहम किरदार में नजर आए थे. यह मूवी 21 अगस्त ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार रिलीज होने वाली है.
M3GAN
चौथे नंबर पर M3GAN का नाम मौजूद हैं. यह मूवी 24 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है, जो एक साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म है. इस मूवी के दो पार्ट रिलीज किए जा चुके हैं. पहला पार्ट साल 2023 में और दूसरा भाग 2025 में आया था. लेकिन मूवी का तीसरा पार्ट 24 अगस्त को दस्तक देने वाला है.
उयिर
पांचवें स्थान पर मलयालम फिल्म ‘उयिर’ का नाम मौजूद है. यह एक मिस्ट्री थ्रिलर मूवी है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस मूवी में बैजू संतोष, शाजू श्रीधर, अतुल्या चंद्रा, दिव्या एम. नायर, सैयामी खेर और श्रुति मेनन ने अहम किरदार निभाया था. यह मूवी 4 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर आने वाली है.
ऑपरेशन सागर सफे
छठे नंबर पर ‘ऑपरेशन सागर सफेद’ सीरीज का नाम मौजूद है, जिसमें कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की भूमिका को दर्शाता है. इस सीरीज का डायरेक्शन ओनी सेन द्वारा किया गया है.सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल और अभय वर्मा ने अहम किरदार निभाया है. यह सीरीज 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है.
भोजपुरी बवाल
सातवें स्थान पर ‘भोजपुरी बवाल’ रिएलीटी शो का नाम काबिज है, जिसमें पवन सिंह, आम्रपाली दुबे जैसे भोजपुरी स्टार की रियल लाइफ को दिखाया जाएगा. यह शो 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ का नाम मौजूद है. इस सीरीज का प्रीमियर 1 अगस्त 2026 को होने जा रहा है. यह सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर देखने को मिलने वाली है. इस सीजन में एल्विश यादव, आरुष भोला और तेजस्वी प्रकाश नजर आने वाली है.



