E20 Petrol: E20 पेट्रोल को लेकर सरकार ने कही ये बड़ी बात, जानिए किन गाड़ियों पर पड़ेगा असर? – RGH NEWS
बिजनेस

E20 Petrol: E20 पेट्रोल को लेकर सरकार ने कही ये बड़ी बात, जानिए किन गाड़ियों पर पड़ेगा असर?

E20 Petrol : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि वर्ष 2016 से पहले निर्मित कुछ भारत स्टेज (BS)-III वाहनों को ई20 पेट्रोल पर चलाने से पहले केवल कुछ रबर के पुर्जों (रबर पार्ट्स) और गैस्केट बदलने की जरूरत पड़ सकती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई बड़ा तकनीकी बदलाव नहीं है और नियमित सर्विसिंग के दौरान इन पार्ट्स को आसानी से बदला जा सकता है.

 

 

राज्यसभा में एक लिखित जवाब में गडकरी ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIP), देहरादून, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा किए गए पूरीअध्ययनों में ये पाया गया कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के लिए कारों या दोपहिया वाहनों के इंजन में किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है.

 

PM Kisan 24th Installment: PM किसान योजना: कब आएगी 24वीं किस्त? जानें संभावित तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका

 

 

कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट बदलने की जरूरत

उन्होंने बताया कि पुराने वाहनों पर भी E20 ईंधन के इस्तेमाल के बाद प्रदर्शन में कोई बड़ी गिरावट या असामान्य टूट-फूट देखने को नहीं मिली. जांच में ड्राइविंग क्षमता, स्टार्ट होने की क्षमता, धातु की अनुकूलता और प्लास्टिक पार्ट्स की अनुकूलता से जुड़े किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई.

 

गडकरी ने कहा, ‘1 अप्रैल 2005 से शुरू हुए और 2016 से पहले निर्मित BS-III वाहनों की टेस्टिंग में ही कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट बदलने की जरूरत सामने आई है, जिसे वाहन की नियमित सर्विसिंग के दौरान आसानी से पूरा किया जा सकता है.’

 

E20 पेट्रोल से माइलेज पर क्या असर पड़ेगा?

ईंधन की खपत और माइलेज को लेकर उठ रही चिंताओं पर गडकरी ने कहा कि वाहन का माइलेज कई अलग-अलग कारणों पर निर्भर करता है. इसे केवल E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से जोड़ना सही नहीं है. उन्होंने बताया कि वाहन निर्माता कंपनियों और वाहन परीक्षण एजेंसियों ने भी स्पष्ट किया है कि माइलेज पर ड्राइविंग स्टाइल, वाहन की स्थिति, सड़क और अन्य कई कारकों का असर पड़ता है.

 

E20 पेट्रोल को लेकर बनी थी इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी

गडकरी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा 26 दिसंबर 2020 को गठित इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से जुड़े वाहन अनुकूलता, माइलेज और एफिशिएंसी जैसे सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की थी. इस कमेटी की रिपोर्ट ‘Roadmap for Ethanol Blending in India 2020-25’ जून 2021 में जारी की गई थी. इसमें वाहन के पार्ट्स की अनुकूलता, इंजन कैलिब्रेशन, फ्यूल सिस्टम, ड्राइविंग अनुभव, टिकाऊपन, उत्सर्जन और ईंधन एफिशिएंसी जैसे पहलुओं का अध्ययन किया गया था.

 

E20 Petrolकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम को चरणबद्ध तरीके से, वैज्ञानिक जांच और सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद लागू किया गया है.

Related Articles

Back to top button