मनोरंजन

O Saathi Re trailer : अदिति-अविनाश और अर्जुन रामपाल की सीरीज ‘ओ साथी रे’ का ट्रेलर रिलीज, इस OTT प्लेटफॉर्म में होगी स्ट्रीम

O Saathi Re trailer इम्तियाज अली की नई सीरीज ‘ओ साथी रे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल स्टारर सीरीज का ट्रेलर एक अनोखी प्रेम कहानी की झलक दिखा है, जो इच्छा, विवाह और मानवीय रिश्तों की जटिलताओं से भरी है। इम्तियाज अली द्वारा लिखित और आरिफ अली द्वारा निर्देशित इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं और ये 4 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 

 

‘ओ साथी रे’ का ट्रेलर रिलीज

‘ओ साथी रे’ के ट्रेलर की बात करें तो ये दर्शकों को एक ऐसे रिश्ते से रूबरू कराता है, जो बिखरने की कगार पर है। रोशनी (अदिति राव हैदरी) और करण (अविनाश तिवारी) के रिश्ते में एक ऐसा मुश्किल मोड़ आता है, जब रोशनी के मन में प्रद्युम्न (अर्जुन रामपाल) के लिए इमोशन्स जागने लगते हैं। जैसे-जैसे ये भावनाएं तीव्र होती जाती है, वो करण से दूर होने लगती है। करण, रोशनी के प्रति पूरी तरह समर्पित है, लेकिन उसके प्यार की परीक्षा तब होती है जब उसे एहसास होता है कि शायद रोशनी की खुशी उसमें नहीं है। दूसरी तरफ, रोशनी है जो खुद अपनी इच्छाओं और अपनी पहचान पर सवाल उठाने लगती है। प्रद्युम्न उसके जीवन में एक नया नजरिया लेकर आता है।

 

 

Read more Chhattisgarh news today: वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर चुनाव आयोग का निर्देश, छत्तीसगढ़ समेत 25 राज्यों में चलेगा विशेष सत्यापन अभियान

‘ओ साथी रे’ के कलाकार

अविनाश तिवारी इस सीरीज में करण की भूमिका में हैं, जो रोशनी का पति है और उसकी पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है। हालांकि, इस किरदार में कुछ असुरक्षाएं और कमजोरियां भी हैं। वहीं अदिति राव हैदरी ने रोशनी की भूमिका निभाई है। एक ऐसी महिला, जो परिवार और शादी में निभाए गए अपने किरदारों से परे, खुद को समझने की कोशिश कर रही है और अर्जुन रामपाल, प्रद्युम्न की भूमिका में हैं, उनका पात्र रोशनी की जिंदगी में एक अलग नजारिया लाता है। कुछ दिनों पहले अर्जुन रामपाल ने इस सीरीज की शूटिंग पूरी करने पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उनके साथ इम्तियाज अली और अदिति राव हैदरी भी नजर आए थे।

 

‘ओ साथी रे’ कब रिलीज हो रही है?

O Saathi Re trailerइम्तियाज अली द्वारा लिखित, ‘ओ साथी रे’ का निर्देशन उनके भाई आरिफ अली ने किया है और ‘विंडो सीट फ़िल्म्स’ ने प्रोड्यूस किया है, और इसके प्रोड्यूसर इम्तियाज़ अली, मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार हैं। निधि सेठिया इसमें क्रिएटिव प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रही हैं। ‘ओ साथी रे’ का प्रीमियर 4 दिसंबर, 2026 को विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button