छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का मौका, 29 नवंबर से 5 हजार शिक्षकों के लिए शुरू होगी परीक्षा

Chhattisgarh news today छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षक संवर्ग के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया 29 नवंबर से आरंभ हो रही है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल चालू शिक्षा सत्र के दौरान सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के कुल 5,000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कर रहा है। यह चरणबद्ध परीक्षा प्रक्रिया 29 नवंबर से 20 दिसंबर तक संचालित होगी। परीक्षा के पहले दिन 29 नवंबर को 854 पदों के लिए व्याख्याता भर्ती परीक्षा होगी। शिक्षक संवर्ग की यह पूरी प्रक्रिया होने के बाद नए शैक्षणिक सत्र में क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की समस्या काफी हद तक हल हो जाने की उम्मीद है।

 

read more Latest Cg News : विशेष लेख : इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना

 

परीक्षा का समय और विषयवार पद

व्याख्याता भर्ती परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे की पाली में निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। विभिन्न विषयों के लिए तय पदों का विवरण जारी कर दिया गया है। इसके तहत व्याख्याता भर्ती में हिंदी विषय के 120 पद, अंग्रेजी विषय के 120 पद तथा संस्कृत विषय के 120 पद निर्धारित हैं। वहीं दूसरी ओर राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों के लिए 100-100 पद रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त भौतिकी विषय के व्याख्याता के लिए कुल 94 पद तय किए गए हैं।

 

जिले के 15 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था

बस्तर जिले में परीक्षा संचालन के लिए 15 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें काकतीय पीजी कॉलेज, इंजीनियरिंग महाविद्यालय, दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, बहुउद्देशीय स्कूल, सेजेस कन्या स्कूल-2, स्वामी आत्मानंद स्कूल धरमपुरा तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल रेलवे कॉलोनी शामिल हैं। इनके अलावा स्वामी विवेकानंद स्कूल आड़ावाल, पथरागुड़ा स्कूल, बाल विहार, निर्मल स्कूल, ढेबरीधूर कॉलेज और आसना स्कूल में भी केंद्र स्थापित किए गए हैं।

 

 

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने से दो से ढाई घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य किया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर की सहायता से गहन जांच की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र तथा मूल पहचान पत्र का सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार को सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित समय के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

सख्त ड्रेस कोड और आगामी परीक्षाओं की रूपरेखा

परीक्षा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने कड़ा ड्रेस कोड लागू किया है। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर आना होगा। पैर में केवल चप्पल पहनना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्र के अंदर गहरे रंग के परिधान, आभूषण, घड़ी, मोबाइल फोन, बेल्ट, जूते, टोपी, चश्मा और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

 

Chhattisgarh news todayव्याख्याता भर्ती परीक्षा के उपरांत अगले माह दिसंबर में सहायक शिक्षक और शिक्षक के पदों के लिए परीक्षाएं होंगी। इनमें सहायक शिक्षक के 2,292 पद तथा शिक्षक के 1,654 पद शामिल हैं। शिक्षक के रिक्त पदों में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, सामाजिक विज्ञान और कृषि विषय सम्मिलित हैं। वहीं सहायक शिक्षक के 2,292 पदों में 200 पद विज्ञान विषय के लिए आरक्षित किए गए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button