छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News : मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम

Today Cg News :  दंतेवाड़ा, 25 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री सेवा सेतु पोर्टल शासन की जनकल्याणकारी पहल के रूप में आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ ऑनलाइन आवेदन के जरिए प्राप्त करने में सहूलियत मिल रही है। ऐसी ही एक सफलता की कहानी ग्राम पंचायत पोंदुम निवासी रमशीला की है, जिन्हें मुख्यमंत्री सेवा सेतु के माध्यम से नाम परिवर्तन की प्रक्रिया में सहायता मिली।

ग्राम पंचायत पोंदुम, विकासखंड दंतेवाड़ा निवासी रमशीला, पिता श्री मायाराम के दस्तावेजों में पहले नाम रानू नाग दर्ज था, जबकि आधार कार्ड में नाम अलग होने के कारण उन्हें शैक्षणिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से स्कूल ‘छू लो आसमान, कारली’ के माध्यम से जेईई (श्रम्म्) परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरते समय नाम में अंतर होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही थी। स्कूल के शैक्षणिक दस्तावेजों और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग होने से आवेदन प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका थी। इस समस्या के समाधान के लिए हितग्राही ने तहसील कार्यालय दंतेवाड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा सेतु पोर्टल पर साधारण राजपत्र अधिसूचना के अंतर्गत नाम परिवर्तन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के माध्यम से पुराने नाम रानू नाग के स्थान पर नया नाम रमशीला दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस सुविधा से नाम परिवर्तन संबंधी शासकीय प्रक्रिया को आगे बढ़ाना आसान हुआ और हितग्राही को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त हुई।

रमशीला के लिए यह सुविधा केवल नाम परिवर्तन तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी आगे की पढ़ाई और जेईई जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की तैयारी के लिए भी उपयोगी साबित हुई। मुख्यमंत्री सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने से उन्हें शासकीय प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत मिली। मुख्यमंत्री सेवा सेतु पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के साथ शासकीय सेवाओं को पारदर्शी, सुलभ और सुविधाजनक बनाने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button