Earthquake News: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर क्या? रही तीव्रता – RGH NEWS
देश

Earthquake News: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर क्या? रही तीव्रता

Earthquake News:   27 जून दिन शनिवार यानि आज शाम दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. अचानक धरती हिलने से लोगों में शोरगुल मच गई और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों, दफ्तरों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए. कुछ सेकेंड तक महसूस हुए इन झटकों के कारण  से लोगों में डर का माहौल बन गया. दिल्ली-एनसीआर के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए.

Read more: कल खेला जाएगा आयरलैंड vs भारत के बीच दूसरा T20I मैच? जाने कहां देख पाएंगे LIVE और कितने बजे शुरू होगी मैच

जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप

आज शनिवार शाम कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. इससे लोगों में कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया. गनीमत यह रही कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. फिलहाल जान-माल के किसी नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. अधिकारियों का कहना है कि वो स्थिति को देखते हुए. इससे पहले, 27 जून को सुबह 11:38 बजे (IST) हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. ये भूकंप ज़मीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर आया था और इसका केंद्र धर्मशाला से लगभग 22 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था. इसे कम तीव्रता वाला भूकंप माना गया और इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ.

Related Articles

Back to top button