HDFC Bank Debit Card: HDFC Bank के डेबिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम – RGH NEWS
अन्य खबरबिजनेस

HDFC Bank Debit Card: HDFC Bank के डेबिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम

HDFC Bank Debit Card एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सभी डेबिट कार्डों  पर एटीएम निकासी और ऑनलाइन या इन स्टोर खरीदारी की सीमाएं 31 अगस्त तक रिसेट कर दी जाएगी। इसके बाद नए कार्ड कंट्रोल और अन्य बदलाव 1 सितंबर से लागू होंगे। इन बदलावों की जानकारी ग्राहकों को होनी चाहिए। ATM निकासी या ट्रांजेक्शन लिमिट कार्ड के वेरिएन्ट पर निर्भर करेगी।

 

31 अगस्त तक एचडीएफसी बैंक के कार्ड कंट्रोल सेटिंग के जरिए एटीएम विड्रोल और ऑनलाइन या स्टोर पर खरीदारी की लिमिट को रिसेट/रिव्यू करना होगा। यदि उपयोगकर्ता ने अपने डेबिट कार्ड वेरिएंट को तय अधिकतम लिमिट से ज्यादा एटीएम या खरीदारी की लिमिट सेट की है, तो सितंबर 2026 से लिमिट को आपके डेबिट कार्ड वेरिएंट की अधिकतम लिमिट पर रिसेट कर दिया जाएगा।

 

ये भी पढ़ेंIND vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, इस दिन खेले जाएंगे तीनों मुकाबले

 

 

यदि ग्राहक ने अपने डेबिट कार्ड पर अधिकतम ट्रांजेक्शन लिमिट के बराबर या उससे कम लिमिट सेट की है, तो 31 अगस्त के बाद आपकी मौजूदा लिमिट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

 

प्लेटिनम डेबिट कार्ड से जुड़े बदलाव

यदि 31 अगस्त से पहले प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन की लिमिट 6 लाख रुपये है, तो उसे 31 अगस्त के बाद 1 लाख रुपये पर सेट कर दिया जाएगा। POS या ईकॉम के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट को 31 अगस्त के बाद 1 लाख रुपये तक सेट कर दिया जाएगा, जो वर्तमान में 6 लाख रुपये है।

 

मिलेनिया डेबिट कार्ड से जुड़े बदलाव

मिलेनिया डेबिट कार्ड के लिए एटीएम ट्रांजेक्शन की लिमिट 31 अगस्त के बाद अधिकतम 50 हजार रुपये कर दी जाएगी, जो वर्तमान में 4 लाख रूपये है। जबकि शॉपिंग-POS और ई-कॉम के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट को 4 लाख रुपये से घटकर 3 लाख 50 रुपये तक दिया गया है। सभी कार्ड के लिए POS पर कैश निकालने की लिमिट 10,000 रुपये प्रतिदिन होगी।

 

अन्य कार्ड के अधिकतम डेली ट्रांजेक्शन लिमिट जानें

HDFC Bank Debit Cardइंफिनिटी डेबिट कार्ड के लिए रोजाना एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट अब 2 लाख रुपये होगी। यह बदलाव डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों प्रकार के ट्रांजेक्शन पर लागू होगा। वहीं प्लेटटिनम डेबिट कार्ड के अलावा टाइम्स पॉइंट डेबिट कार्ड, बिजनेस डेबिट कार्ड, NRO डेबिट कार्ड (केवल डॉमेस्टिक कार्ड) और गीगा डेबिट कार्ड के लिए डेली एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट को 1 लाख रुपये कर दिया गया है। रीवार्ड्स डेबिट कार्ड और टाइटेनियम डेबिट कार्ड के लिए डेली ट्रांजेक्शन लिमिट अब 50,000 रुपये होगी। रेगुलर या क्लासिक डेबिट कार्ड, रुपे डेबिट कार्ड, मनी बैक डेबिट कार्ड, Women’s एडवांटेज डेबिट कार्ड के लिए डेली ट्रांजैक्शन लिमिट 25,000 रुपये होगी। टाइटेनियम रॉयल डेबिट कार्ड के लिए डेली ट्रांजेक्शन लिमिट 75,000 रुपये तय की गई है।

Related Articles

Back to top button