IND vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, इस दिन खेले जाएंगे तीनों मुकाबले – RGH NEWS
खेल

IND vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, इस दिन खेले जाएंगे तीनों मुकाबले

IND vs AFG T20 Series भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल सामने आ गया है। दरअसल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज की तारीखों और आयोजन स्थल की पुष्टि कर दी है। जानकारी दे दें कि सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इससे पहले जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा चुकी है। अब दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में आमने-सामने होंगी।

 

13, 15 और 17 सितंबर को होंगे मुकाबले

वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार, 10 अगस्त को अपने हितधारकों और कमर्शियल पार्टनर्स को भेजे पत्र में सीरीज की तारीखों की जानकारी दी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों टी20 मुकाबले 13 सितंबर, 15 सितंबर और 17 सितंबर 2026 को खेले जाएंगे। सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी प्रस्तावित तारीखों और आयोजन स्थल पर सहमति जताई है।

 

ये भी पढ़ें

सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों की जगह लगभग पक्की, वनडे वर्ल्ड कप 2027 से आयरलैंड हुआ बाहर! वेस्टइंडीज पर भी मंडराया संकट

भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों की जगह लगभग पक्की, वनडे वर्ल्ड कप 2027 से आयरलैंड हुआ बाहर! वेस्टइंडीज पर भी मंडराया संकट

सरफराज खान की टीम इंडिया में 2 साल बाद वापसी, साई सुदर्शन की जगह मिला मौका, गॉल टेस्ट से पहले बड़ा अपडेट

सरफराज खान की टीम इंडिया में 2 साल बाद वापसी, साई सुदर्शन की जगह मिला मौका, गॉल टेस्ट से पहले बड़ा अपडेट

6,6,6…सिराज ने आखिरी ओवर में मचाई तबाही, लगातार 3 छक्कों से भारत को दिलाई जीत, कप्तान गिल ने चोट से लौटकर जड़े 44 रन

6,6,6…सिराज ने आखिरी ओवर में मचाई तबाही, लगातार 3 छक्कों से भारत को दिलाई जीत, कप्तान गिल ने चोट से लौटकर जड़े 44 रन

अफगानिस्तान बोर्ड ने की तारीखों की पुष्टि

दरअसल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कमर्शियल पार्टनर्स को भेजे पत्र में भारत दौरे की तारीखों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान का भारत दौरा 13 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि सीरीज की सभी तारीखें बीसीसीआई के साथ आपसी सहमति से तय की गई हैं और मैचों के आयोजन स्थल को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है।

 

आधिकारिक सार्वजनिक ऐलान अभी बाकी

हालांकि सीरीज को लेकर अभी तक संबंधित क्रिकेट बोर्ड की ओर से सार्वजनिक तौर पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने कमर्शियल पार्टनर्स को भेजे पत्र के जरिए तारीखों और आयोजन स्थल की पुष्टि कर दी है। बोर्ड ने मीडिया अधिकार धारकों, ब्रॉडकास्टर्स और अन्य सहयोगियों को इन तारीखों के आधार पर अपनी तैयारियां शुरू करने की अनुमति दी है। इसमें शेड्यूलिंग, प्रोडक्शन, संसाधनों का आवंटन और प्रचार-प्रसार से जुड़ी तैयारियां शामिल हैं।

 

दिल्ली में फिर दिखेगा भारत-अफगानिस्तान का रोमांच

IND vs AFG T20 Seriesवहीं तीनों मुकाबले एक ही मैदान यानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस को सितंबर में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button