मनोरंजन
Netflix New Releases: 1 से 7 जुलाई तक OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी ये सारी धमाकेदार फिल्में-सीरीज

Netflix New Releases:
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई सारी फिल्म और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों के दिल में काफी ज्यादा छा जाती है. यदि आप भी नेटफ्लिक्स पर फिल्में-सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको 5 ऐसी मूवी और सीरीज के बारे में बताने जा रहे है , जो जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज होने वाले हैं. इस लिस्ट में सुपर सुब्बू से लेकर द ह्यूमन वेपर का नाम शामिल है
एनोला होम्स 3

लिस्ट में पहला नाम ‘एनोला होम्स 3’ का आता है. यह एक मिस्ट्री एडवेंचर फिल्म है, जिसका दो पार्ट दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है. यह मूवी 1 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. मूवी में देखने को मिलने वाला है कि एनोला की शादी के दिन उसका भाई शर्लक को किडनैप कर लिया जाता है. अपने भाई को बचाने के लिए एनोला होम्स अपनी शादी छोड़ देती है और उसकी खोज में निकल जाती है. यह मूवी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है.
द ह्यूमन वेपर

दूसरे नंबर पर ‘द ह्यूमन वेपर’ का नाम शामिल है. यह एक जापानी साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. इस मूवी की कहानी मिजूनो के आस-पास घूमती हुई नजर आती है, एक साधारण लाइब्रेरियन है. यह मूवी 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.
सुपर सुब्बू

तीसरे स्थान पर ‘सुपर सुब्बू’ फिल्म का नाम मौजूद है, जो एक तेलुगु मूवी है. इस फिल्म की कहानी सुब्रमण्यम चिल्लुकुरी राव (सुब्बू) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह मूवी 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलने वाली है. यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है
हैमनेट

चौथे नंबर पर ऑस्कर डायरेक्टर क्लो झाओ की फिल्म ‘हैमनेट’ का नाम काबिज है. यह फिल्म 6 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी में एक महान नाटककार और उसके परिवार की जिंदगी के सबसे गहरे दुःख को दिखाती है, जिसे देखकर दर्शक काफी ज्यादा इमोशनल होने वाले हैं. यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा मूवी है.
बेटर लेट दैन सिंगल 2

लिस्ट में सबसे अंतिम नाम ‘बेटर लेट दैन सिंगल 2’ का नाम आता है. यह एक कोरियन ड्रामा रियलिटी शो है, जिसका पहला सीजन साल 2025 में रिलीज किया गया था. इस शो को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था. यही कारण है कि अब दर्शक सीरीज का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं. जो कि यह शो 7 जुलाई नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.



