CM भूपेश बघेल और राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CM भूपेश बघेल और राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर जताया शोक

RGHNEWS 6फरवरी2022,रायपुर। लता मंगेशकर के निधन पर सीएम भूपेश बघेल और राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शोक जताया। हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई थीं ऐसे में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

 

बता दें, 92 वर्षीय गायिका ने कई भाषाओं में 1000 से अधिक हिंदी फिल्मों में गाने रिकॉर्ड किए हैं. 28 नंवबर 1921 में लता मंगेशकर का जन्म हुआ हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. लता मंगेशकर को भारतीय सिनेमा में अहम योगदान देने के लिए पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button