छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news raipur: रायपुर ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई कर्मचारी फंसे होने की आशंका

Chhattisgarh news raipur रायपुर के पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। घटना उरला थाना क्षेत्र की है। आग लगने के समय फैक्ट्री में नियमित कामकाज चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि परिसर के भीतर कई कर्मचारी मौजूद थे, जिसके चलते राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता दी गई। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सैंपल लेने के दौरान वाल्व बंद नहीं होने से गर्म पदार्थ बाहर बह गया और ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही सेल्फ इग्नीशन की प्रक्रिया शुरू हो गई, जिससे आग भड़क उठी।

 

 

read more Raigarh News : रायगढ़ के कोतवाली पुलिस ने लूट की दो वारदातों का किया खुलासा, जोगीडीपा के दो आरोपी गिरफ्तार

 

 

ऑटोमोबाइल बिल्डिंग में लगी थी भीषण आग

 

Chhattisgarh news raipurबता दें कि इससे पहले शहर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी। 11 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी। जेसीबी से शॉप के सामने का हिस्सा तोड़कर फायर कर्मी अंदर घुसे और आग बुझाई गई थी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button