बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, क्या भारत में सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price today अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमतों में अप्रैल 2020 के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीदों के कारण वैश्विक बाजार में तेल के दाम तेजी से नीचे आ रहे हैं.

 

Read more Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ पेंशनभोगियों के लिए GOOD NEWS, इन 7 स्टेशनों पर बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, यहां जानें डिटेल्स

 

सोमवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) गिरकर 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 90 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है. ऐसे में देश भर के आम लोगों और वाहन चालकों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम कम होंगे? जान‍िये क्रूड ऑयल की इस गिरावट का भारत पर क्या असर होगा, पेट्रोल-डीजल तुरंत सस्ते क्यों नहीं हो रहे हैं और आज देश के प्रमुख शहरों में ईंधन का नया भाव क्या है.

 

 

 

क्यों गिरे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 16 प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट आई है. इसके पीछे 3 मुख्य कारण हैं:

 

अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद: अमेरिकी मध्यवधि चुनाव के बाद बाजार को उम्मीद है कि तनाव और नहीं बढ़ेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संकेत दिए हैं कि बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमलों की संभावना कम है. हालांकि विदेश मंत्री मार्को रुबियो का कहना है कि वार्ता में बहुत बड़ी प्रगति अभी नहीं हुई है.

 

 

सप्लाई में सुधार: पश्‍च‍िम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट में छिटपुट हमलों के बावजूद फारस की खाड़ी से कच्चे तेल का निर्यात युद्ध से पहले के स्तर के करीब पहुंच गया है.

 

OPEC का बढ़ता उत्पादन: ओपेक (OPEC) देशों के उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे बाजार में तेल की आपूर्ति सामान्य हो रही है.

 

कच्चे तेल के दाम गिरने पर भी भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हो रहा?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इतनी भारी गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं. इसके पीछे 2 बड़े कारण हैं:

 

वायदा कारोबार (Futures Trading): अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो रेट गिरते हैं, वे फ्यूचर्स रेट होते हैं. यानी आज जिस सौदे पर हस्ताक्षर हो रहे हैं, उसकी डिलीवरी आगे जैसे जनवरी में मिलेगी.

Petrol Diesel Price todayकंपनियों का घाटा भरपाई और सरकारी नियंत्रण: भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (HPCL, BPCL, IOCL) रोज सुबह 6 बजे नए रेट तय करती हैं. जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होता है, तो कंपनियां तुरंत दाम नहीं बढ़ातीं. इसलिए जब क्रूड ऑयल सस्ता होता है, तो कंपनियां सबसे पहले अपने पिछले घाटे  की भरपाई करती हैं.

आज 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

आज देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कल  के स्तर पर ही स्थिर बनी हुई हैं.

 

 

दिल्ली,102.12 । 95.20

नोएडा,102.12 । 95.56

गुरुग्राम,102.97 । 95.64

लखनऊ,101.89 । 95.36

अहमदाबाद,102.15 । 98.27

मुंबई,111.21 । 97.83

कोलकाता,113.51 । 99.82

चेन्नई,107.76 । 99.55

बेंगलुरु,111.68 । 99.56

हैदराबाद,115.69 । 103.82

जयपुर,112.69 । 97.78

पटना,113.37 । 99.36

भोपाल,114.57 । 99.64

ख़बर शेयर करें:

Back to top button