Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ पेंशनभोगियों के लिए GOOD NEWS, इन 7 स्टेशनों पर बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, यहां जानें डिटेल्स

Chhattisgarh news today रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को पेंशन संबंधी औपचारिकताओं के लिए अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। रायपुर रेल मंडल ने पेंशनभोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के सात स्टेशनों पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) बनाने के लिए विशेष शिविर शुरू किया है। यह अभियान 2 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगा।
रेलवे की इस पहल से बुजुर्ग पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया आसान होगी। अब उन्हें डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र तैयार कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर निर्धारित तिथियों में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है।
सात स्टेशनों पर अलग-अलग तारीखों में सुविधा
रायपुर स्टेशन: 30 नवंबर।
दुर्ग स्टेशन: 6 और 7 नवंबर।
बीएमवाई स्टेशन:11 से 14 नवंबर और 25 से 26 नवंबर।
भिलाई स्टेशन: 16 से 18 नवंबर।
भाटापारा स्टेशन: 19 से 21 नवंबर।
तिल्दा-नेवरा स्टेशन: 27 और 28 नवंबर।
दल्लीराजहरा स्टेशन: 23 और 24 नवंबर।
गोबर के दीयों से रोशन हो रही महिलाओं की जिंदगी, हर दिवाली 10 लाख का कारोबार, ऐसे लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
ये भी पढ़ेंChhattisgarh Samachar; बिलासपुर से इस रूट के लिए 14 नवंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
कल्याण निरीक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी
Chhattisgarh news todayशिविरों के संचालन और पेंशनभोगियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंडल के कार्मिक विभाग की ओर से कल्याण निरीक्षकों को नामित किया गया है। ये अधिकारी शिविरों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।