Raigarh News : रायगढ़ के कोतवाली पुलिस ने लूट की दो वारदातों का किया खुलासा, जोगीडीपा के दो आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : रायगढ़ के कोतवाली पुलिस ने लूट की दो वारदातों का किया खुलासा, जोगीडीपा के दो आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी शशि मोहन सिंह : "संपत्ति संबंधी अपराधों, लूटपाट करने वाले अपराधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।"

Raigarh News :  *13 जून, रायगढ़* । कोतवाली पुलिस ने लूटपाट की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए जोगीडीपा क्षेत्र के दो बदमाश प्रवृत्ति के युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी एवं शाहीद सारथी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों द्वारा 10 जून 2026 की रात अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

Read More : IAF Aircraft Crash: भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग; दो हिस्सों में टूटा विमान

पहली घटना में प्रार्थी किशन साहू उम्र 27 वर्ष निवासी चांदमारी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जून 2026 की रात वह अपने मित्र समीर यादव के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एचआर-10-9190 से केवड़ाबाड़ी से मधुबनपारा जा रहा था। रात करीब 10 बजे जोगीडीपा गंगाराम तालाब के पास सन्नी उर्फ प्रकाश सारथी अपने साथी शाहीद सारथी के साथ मोटरसाइकिल से सामने आकर रास्ता रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए किशन साहू की जेब से 200 रुपये जबरन निकाल लिए तथा उसकी मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान सन्नी सारथी ने अपने पास रखे चाकू से हमला किया और प्रार्थी की मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गया।

दूसरी घटना में इंदिरानगर स्थित बाबा बिरयानी के पास रहने वाले अभिषेक नागराज उम्र 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जून 2026 की रात लगभग 11:45 बजे वह केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने घर लौट रहा था। घर के पास गली में स्थित बोरिंग के समीप सन्नी उर्फ प्रकाश सारथी अपने साथी शाहीद सारथी के साथ एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से पहुंचे और चाकू दिखाकर पैसों की मांग करने लगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर दोनों ने अभिषेक के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखा POCO C75 5G मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया, दोनों आरोपी फरार थे, । कोतवाली टीआई द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे, कल आरोपियों को मुखबीर सूचना पर उनके घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी प्रकाश कुमार सारथी से घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू एवं लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई, जबकि आरोपी शाहीद सारथी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन जब्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 309/2026 में धारा 126(2), 296, 351(3), 115(2), 309(6), 3(5) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 310/2026 में धारा 309(6) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक उत्तम सारथी, आरक्षक प्रताप बेहरा, मुरली पटेल, भगवती रत्नाकर की सराहनीय भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी* :-
1. सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी, पिता सियाराम सारथी, उम्र 25 वर्ष, निवासी जोगीडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।
2. शाहीद सारथी, पिता रामेन्द्र सारथी, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी जोगीडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

Read More : Raigarh News: डीएमएफ से 12.14 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति

*जप्त सामग्री* :-
लूटा गया मोटरसाइकिल (30 हजार रूपये) , मोबाइल फोन (5 हजार रूपये), वारदात में प्रयुक्त लोहे का चाकू

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*”लूटपाट और आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”*

Related Articles

Back to top button