खेल

IND vs NZ: कल खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

IND vs NZ भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है, इसलिए टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। आप इस मैच को फ्री में लाइव कब, कहां और कैसे देख सकते हैं यहां उसकी जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

 

 

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा लाइव टेलीकास्ट

अगर आप न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला भारत का तीसरा वनडे मैच देखना चाहते हैं, तो टीवी पर इसके लिए आपको ‘सोनी स्पोर्ट्स’ चैनल का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। वहीं, अगर आप इसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखना चाहते हैं, तो आपके पास ‘सोनीलिव’ ऐप होना चाहिए। इन दोनों ही जगहों पर मैच देखने के लिए आपको पैसे देने होंगे। यहां आप इसे फ्री में इस मुकाबले को लाइव नहीं देख पाएंगे।

 

फैंस फ्री में कैसे देख सकते हैं IND vs NZ तीसरा वनडे?

अगर आप इस मैच को बिना पैसे खर्च किए बिल्कुल फ्री में देखना चाहते हैं, तो आपके घर में ‘डीडी फ्री डिश’ का कनेक्शन होना चाहिए। भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के सभी मैच ‘डीडी स्पोर्ट्स’ चैनल पर बिल्कुल फ्री में दिखाए जा रहे हैं, जिससे आप बिना किसी पैसे के घर बैठे आराम से मैच का मजा ले सकते हैं। इस चैनल पर आप बिना पैसा खर्च किए फ्री में मैच देख सकते हैं।

 

Read more Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, क्या भारत में सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल?

 

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

अब बात कर लेते हैं इस मुकाबले की टाइमिंग को लेकर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस ठीक आधे घंटे पहले यानी सुबह 7:00 बजे किया जाएगा। टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल कर रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर के पास है।

 

हैमिल्टन के मैदान पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

IND vs NZहैमिल्टन के मैदान पर टीम इंडिया पिछले 10 सालों से एक भी वनडे मैच नहीं जीत पाई है। भारत ने सेडन पार्क मैदान पर आखिरी बार साल 2015 में वनडे मैच जीता था। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 12 वनडे खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ 3 मैचों में ही जीत मिली है। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम इस मैदान पर पिछले 9 साल से एक भी वनडे मैच नहीं हारी है और साल 2017 से लगातार यहां उसका दबदबा बना हुआ है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button