Cg News: यात्रीगण कृपया ध्यान दे छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल, देखे लिस्ट
Cg News छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया गया है। ये गाड़ियां 19 जून से 10 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी। इसके चलते कोलकाता, बिहार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया है कि, पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में डेवलपमेंट के कार्य के चलते गाड़ियों का परिचालन कैंसिल किया है।
भोपाल रेल मंडल में होगा दूसरी लाइन का काम
भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशनों को दूसरी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। यह काम 16 जून से 10 जुलाई तक चलेगा। रेल प्रशासन का दावा है कि इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों की समयबद्धता और गति में तेजी आएगी।
Read more : Raigarh News: बिजली टावर में युवक ने फांसी लगा कर की खुदकुशी
कोतरिलिया स्टेशन से जुड़ेगा NTPC तलाईपल्ली माइंस
इसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के कोतरलिया रेलवे स्टेशन के डाउन ग्रिड को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) तलाईपल्ली माइंस लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 22 से 30 जून तक काम होगा।
रद होने वाली ट्रेने

बीच रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां
25 से 30 जून तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/ 08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां
24 और 25 जून योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
26 जून पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
25 और 26 जून को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
Cg News इन ट्रेनों के बदले रूट




