Raigarh News: बिजली टावर में युवक ने फांसी लगा कर की खुदकुशी
Raigarh News रायगढ़ | तमनार ब्लॉग के ग्राम रेगांव में एक युवक का शव बिजली टावर के फंदे में मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद तमनार पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस को फांसी लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
Read more : सेना के जवान ने चलती ट्रेन में महिला के साथ कर दी शर्मनाक हरकत, तो पीड़िता ने किया ये काम
Raigarh News सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रेगांव निवासी अनिल भगत (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मृतक बीती रात में खाना खाकर घर पर सोया था, लेकिन देर रात वह घर से कब निकला यह किसी को पता नहीं है। सुबह राहगीरों के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। तब परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, जहां उनके खेत से लगे बिजली टावर में रस्सी के फंदे से अनिल की लाश लटकी हुई थी। मृतक शराब का आदी था।



