Cg News: बीजापुर में नक्सलियों के IED की चपेट में आया DRG जवान – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: बीजापुर में नक्सलियों के IED की चपेट में आया DRG जवान

Cg News छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के प्रेशर आईडी के चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गए. घायल जवान को बीजापुर जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. यह मामला मद्देड़ थाना क्षेत्र में हुई और बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है.

Read more : Cg News: यात्रीगण कृपया ध्यान दे छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल, देखे लिस्ट

Cg News दरअसल, सुरक्षा बल के जवान मद्देड़ के बन्देपारा में एरिया डोमिनेशन पर निकले थे, जहां नक्सलियों ने प्रेशर आईडी प्लांट कर रखा था. आईडी के चपेट में आने से डीआरजी सुरक्षा बल के जवान लच्छु कड़ती घायल हो जख्मी हो गए. राहत की बात यह रही कि जवान की जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं. जवान के चेहरे और हाथ में मामूली चोटें आई है. उन्हें जिला अस्पताल बीजापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Related Articles

Back to top button