Raigarh News : रायगढ़ गोवर्धनपुर शासकीय प्राथमिक शाला संकुल टारपाली के बच्चों के द्वारा सीड बॉल निर्माण में शिक्षिका श्रीमति रीता श्रीवास्तव ने अपने स्कूली बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने की अनूठी पहल करते हुए सीड बॉल बनाना सिखाया। – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : रायगढ़ गोवर्धनपुर शासकीय प्राथमिक शाला संकुल टारपाली के बच्चों के द्वारा सीड बॉल निर्माण में शिक्षिका श्रीमति रीता श्रीवास्तव ने अपने स्कूली बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने की अनूठी पहल करते हुए सीड बॉल बनाना सिखाया।

Raigarh News :  *रायगढ़ गोवर्धनपुर शासकीय प्राथमिक शाला संकुल टारपाली के बच्चों के द्वारा सीड बॉल निर्माण में शिक्षिका श्रीमति रीता श्रीवास्तव ने अपने स्कूली बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने की अनूठी पहल करते हुए सीड बॉल बनाना सिखाया।*

*जिसमे पर्यावरण के प्रति जागरूकता, समूह में कार्य, एकाग्रता, सहयोग भावना का विकास, तथा समाज के प्रति अपने योगदान और पेड़ो को संरक्षित करने तथा नए पेड़ लगाने का संकल्प लिया।इस तारतम्य में बच्चों ने नीम, जामुन, एवम आम के बीजों को मिट्टी के गोले में भरकर खाली स्थानों, सड़क किनारे, चारागाहों में रखकर बरसात के मौसम में उगाने के सामाजिक सरोकारों का कार्य किया।*

*जिससे बच्चों में समाज के प्रति जिम्मेदारी, की भावना एवम पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का भाव विकसित हुआ ।*

*शिक्षिका श्रीमती रीता श्रीवास्तव इस प्रकार के कई नवाचारों का प्रयोग करती हैं और बच्चों में रुचि व उत्साह बढ़ाती हैं इसी क्रम में सभी बच्चों को पेन एवम पेंसिल बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया।*

Related Articles

Back to top button