CG Assistant Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
CG Assistant Teacher Recruitment विष्णु देव साय की घोषणा के बाद से छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। विभाग ने कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की योजना बनाई गई है, जिसके पहले चरण में सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के 2292 पदों को भरा जाएगा। इस निर्णय को राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से शिक्षकीय पदों पर भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
पदों का वर्गवार वितरण
जारी जानकारी के अनुसार 2292 सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) पदों में से 795 पद ई संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 1497 पद टी संवर्ग की शालाओं के लिए तय किए गए हैं। इस वर्गीकरण का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना है। विभाग का कहना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी और दूरदराज के इलाकों में भी शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
जल्द जारी होगा विस्तृत विज्ञापन
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि इन पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन जल्द ही छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा का पूरा पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर सकें।
अक्टूबर में संभावित परीक्षा तिथि
CG Assistant Teacher Recruitmentभर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया की तिथि और अन्य दिशा निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।



