Delhi Airport Plane Collision News: बड़ा हादसा टला, आपस में टकराए अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान, यात्रियों मची भारी अफरा-तफरी

Delhi Airport Plane Collision News देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। टैक्सींग के दौरान यहाँ दो एयरलाइंस के विमानों के पंख एक-दूसरे से टकरा गए। इस घटना में विमानों को काफी नुकसान पहुँचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
रनवे की और जाने के दौरान हुआ हादसा
SpiceJet Akasa Air Crash IGI मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब स्पाइसजेट का एक विमान रनवे की ओर जा रहा था और उसी समय अकासा एयर का विमान भी वहीं मौजूद था। टैक्सींग के दौरान दोनों विमानों के बीच की दूरी का सही अंदाजा नहीं मिल पाया और उनके पंख आपस में रगड़ खा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों विमानों के पंखों के हिस्सों को नुकसान पहुँचा है।
सभी यात्री सुरक्षित
Delhi Airport Plane Collision Newsहादसे के तुरंत बाद हवाई अड्डा प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुँची। विमानों को तुरंत रोक दिया गया और उनमें सवार यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस घटना की वजह से कुछ समय के लिए उड़ानों के परिचालन पर भी असर पड़ा। गनीमत रही कि विमानों की गति धीमी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल दोनों विमानों को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है साथ ही सभी यात्री सुरक्षित है।


