छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 70 लाख की गांजा समेत 4 गिरफ्तार

Chhattisgarh news today बालोद पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में खपाने वाले तस्करों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस की कार्रवाई में तस्करी की एक के बाद एक तीन कड़ियां सामने आईं. अरकार गांव में एक आरोपी से गांजा बरामदगी के बाद पूछताछ में सप्लायरों का खुलासा हुआ. इसके बाद खप्परवाड़ा गांव में दबिश देकर दो सगे भाइयों के घर से लोहे की पेटी और दीवान में छिपाकर रखे गए गांजे के 134 पैकेट बरामद किए गए.

 

 

इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 138.551 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. जब्त गांजे और तस्करी में इस्तेमाल वाहनों सहित संपत्ति की कुल कीमत 85 लाख 72 हजार 550 रुपये आंकी गई है. पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और डीएसपी विनय साहू के मार्गदर्शन में एएनटीएफ टीम मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है.

 

ये भी पढ़ेंDiljit Dosanjh Aura India Tour: दिलजीत दोसांझ के शो को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल में बच्चों और मेट्रो का भी जिक्र

 

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर की कार्रवाई

इसी दौरान 21 नवंबर को थाना सनौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरकार गांव निवासी भीषम सतनामी अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है. फिर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर उसके कब्जे से दो पैकेट और पुड़िया में रखा 1.995 किलोग्राम गांजा बरामद किया. गिरफ्त में आए भीषम सतनामी से गांजे के स्रोत के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उससे गांव के ही कामता प्रसाद कोसरे से गांजा खरीदा.

 

 

इसके बाद पुलिस ने जांच कामता प्रसाद से पूछताछ की. पूछताछ नें खप्परवाड़ा गांव निवासी ओमप्रकाश पटेल और कुलेश्वर पटेल के नाम सामने आए. दोनों सगे भाई बताए गए हैं, जो पिछले करीब एक साल से गांजे की सप्लाई कर रहे थे. कामता उनसे गांजा खरीदकर स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी मात्रा में बिक्री के लिए भीषम को उपलब्ध कराता था. पुलिस ने कामता के कब्जे से बिक्री की रकम 3 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त किया.

 

दोनों भाई एक बार में करीब 10 से 20 किलो गांजा खरीदते थे

कामता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने खप्परवाड़ा पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों भाइयों को पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने ओडिशा के बालीगुड़ा क्षेत्र से गांजा खरीदकर छत्तीसगढ़ लाने और यहां स्थानीय स्तर पर खपाने की बात बताई. पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई एक बार में करीब 10 से 20 किलो गांजा खरीदकर लाते थे और अपने घर में छिपाकर रखते थे.

 

पुलिस ने जब उनके घर की तलाशी ली तो लोहे की पेटी और दीवान के अंदर छिपाकर रखे गए 134 पैकेट मिले. इनमें कुल 136.56 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 68 लाख 27 हजार 800 रुपये आंकी गई है. गांजा तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा पिकअप वाहन सीजी 07 सीक्यू 1575, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पुलिस ने पूरे प्रकरण में कुल 138.551 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.

 

जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 69 लाख 27 हजार 550 रुपये

इसकी अनुमानित कीमत 69 लाख 27 हजार 550 रुपये है. इसके अलावा 15 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन, 1.07 लाख रुपये की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 13 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं. इस तरह कुल जब्त संपत्ति की कीमत 85 लाख 72 हजार 550 रुपये बताई गई है. प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत दर्ज अपराध में धारा 29 भी जोड़ी गई है.

 

Chhattisgarh news todayपुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई में थाना प्रभारी सनौद निरीक्षक सोनसिंग सोरी सहित थाना सनौद की टीम और साइबर सेल बालोद के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

ख़बर शेयर करें:

Back to top button