Diljit Dosanjh Aura India Tour: दिलजीत दोसांझ के शो को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल में बच्चों और मेट्रो का भी जिक्र

Diljit Dosanjh Aura India Tour पंजाबी मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु में होने वाले कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को एक मेल के जरिए भेजी गई है, जिसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का 29 नवंबर को बेंगलुरु में एक कॉन्सर्ट होने वाला था. लेकिन कॉन्सर्ट से पहले ही इसे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद से ही सिंगर काफी चर्चा में आ गए है. हाल ही में दिलजीन ने गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कॉन्सर्ट किया था. इस शो में हजारों के संख्या में लोग शामिल हुए थे. इससे पहले वो देश के कई और इलाकों में कॉन्सर्ट कर चुके हैं.
ईमेल के जरिए मिली धमकी
Diljit Dosanjh Aura India Tourआपको बता दें कि सिंगर को यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है. यह धमकी भरा ईमेल धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को दिया गया है. पुलिस कमिश्नर को भेजे गए ईमेल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को IED से ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है. दरअसल, धमकी भरा ईमेल रिसीव होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है. इतना ही नहीं पुलिस अबन इस ईमेल की जांच कर रही है साथ ही भेजने वाले की पहचान करने में लगी हुई है.