टेक्नोलोजी

Motorola Edge 70: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने भारत में लॉन्च किया तगड़ा फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola Edge 70 सीरीज में एक और दमदार फोन भारत में लॉन्च हो गया है। मोटोरोला का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Edge 60 Neo का अपग्रेड है। Edge 70 सीरीज में कंपनी पहले ही कई फोन भारत में पेश कर चुकी है। इस फोन में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है। साथ ही, यह दमदार कैमरे से लैस है। फोन के बैक में वीगन लेदर फिनिश वाला डिजाइन मिलता है

 

Read more EPFO 3.0 Update: EPFO में दिसंबर से शुरू होगी नई सुविधा? अब UPI और ATM से सीधे निकाल सकेंगे PF का पैसा!

 

Motorola Edge 70 Neo की कीमत

मोटोरोला का यह फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट्स 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 40,999 रुपये है और इसे चार यूनीक कलर ऑप्शन- Pantone Gray Lilac (Light Pink), Pantone Milky Blue (Light Blue), Pantone Mountain View (Deep Green) और Pantone Sage (Light Green) में खरीद सकते हैं।

 

कंपनी ने फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया है। इस फोन की सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी। डिस्काउंट के बाद फोन को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। कंपनी का यह डिस्काउंट ऑफर शुरुआती 10 दिनों के लिए होगा। Motorola Edge 50 Neo को कंपनी ने 24,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। ऐसे में यह फोन पिछले मॉडल्स के मुकाबले महंगे में पेश किया गया है।

Motorola Edge 70 Neo के फीचर्स

इस फोन का डिजाइन Edge 70 सीरीज के अन्य मॉडल की तरह ही है। इसमें कंपनी ने 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले फुल एचडी प्लस (1271 x 2772 पिक्सल) रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसका डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

Motorola Edhe 70 Neo फीचर्स

डिस्प्ले 6.8 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16

Motorola Edge 70 Neo में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। कंपनी 3 साल OS और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

Motorola Edge 70इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में कंपनी ने सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर यूज किया है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button