Bihar Thunderstorm News: बिहार में वज्रपात का कहर, आसमानी बिजली गिर ने से 12 लोगों की मौत
Bihar Thunderstorm News बिहार में आसमानी बिजली, आंधी-तूफान और तेज बारिश का प्रकोप देखने को मिला है। यहां हुई अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि बिहार में में वज्रपात, आंधी तूफान और तेज बारिश से पूर्वी चंपारण में 5, गयाजी में 4 और औरंगाबाद में 3 लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसको लेकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
आसमानी बिजली से 10 घरों में लगी आग
जान लें कि मौसम विभाग की तरफ से आज (सोमवार को) आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के साथ बारिश का रेड अलर्ट में पूर्वी चंपारण जिला में जारी किया गया था। यहां दोपहर बाद तेज आंधी-तूफान और आकाशीय गर्जना के साथ बारिश हुई और इसकी चपेट में आने से करीब 3 घंटे में 6 लोगों की जान चली गई। इस दौरान, कई लोग घायल भी हुए और आकाशीय बिजली से करीब 10 घरों में आग लग गई।
आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से गईं 3 जानें
यहां मुफस्सिल थाना के रूपडीह गांव के पास तूफान के चपेट में बड़ा पेड़ आ गया और उसके टेंपो पर गिरने से उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, सुगौली थाना क्षेत्र के छपराबहास व कैथवलिया गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई और 1 घायल हो गया।
मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
गौरतलब है कि सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आसमानी बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का पालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
Bihar Thunderstorm Newsघटना को लेकर मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आपदा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि आपदा जैसी घटना में मृतकों के परिवार को सहायता राशि 4 लाख रुपये जल्द से जल्द दें।



