Raigarh News : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल के देवरी शक्ति केंद्र में हुआ वृक्षारोपण..

Raigarh News : रायगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर मंडल के देवरी शक्ति केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य गोपाल अग्रवाल जी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश उरांव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम शक्ति केंद्र संयोजक राजेश पटेल जी, सहसंयोजक दुलेश्वर यादव जी की उपस्थिति में भीम यादव जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर किरोड़ीमल नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा जी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान से प्रेरित होकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पिछले चार वर्षों से लगातार किरोड़ीमल नगर मंडल में चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुनील रामदास अग्रवाल जी के सहयोग से अभियान के लिए पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं। इस वर्ष भी यह अभियान लगातार 10 दिनों तक किरोड़ीमल नगर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात अतिथियों द्वारा बूथ अध्यक्षों एवं बूथ कार्यकर्ताओं को पौधे प्रदान किए जाएंगे, जिन्हें संबंधित बूथों में रोपित कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई जाएगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता **लाभो राम साहू जी, दुर्गा शंकर चौधरी जी, मंडल उपाध्यक्ष दुष्यंत रात्रे जी, मंडल उपाध्यक्ष लीलाधर पटेल जी, मंडल मंत्री विद्यानंद नायक जी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह जी, वरिष्ठ नेता विजय पटेल जी, देवरी के सरपंच घूरबीर दास महंत जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल जी, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष शिवलाल साहू जी, साहू समाज एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बालकृष्ण साहू जी, दिलीप चंद्र जी, गोपाल चौहान जी सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ मातृशक्ति के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सुंदर प्रतीक बन रहा है।



