Uttarakhand Tunnel Accident: टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी

Uttarakhand Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल (Chamoli Tunnel Accident) में बड़ा हादसा हो गया। भारी भूस्खलन होने से कई श्रमिक चपेट में आ गए। इस हादसे में वहां काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए, जिसमें से 7 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य मजदूरों की तलाश के लिए NDRF, SDRF, पुलिस, ITBP की टीमें राहत-बचाव में जुटीं हुई है। वहीं, आज मुख्यमंत्री धामी पीपलकोटी हादसा स्थल का दौरा करेंगे।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर हुआ। जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर हुए भूस्खलन के बाद पानी के साथ पत्थर और मलबा टनल के अंदर घुस गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। (Uttarakhand News) सूचना मिलते ही जिला पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात करीब नौ बजे तक 13 मजदूरों को घायल अवस्था में टनल से बाहर निकालकर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बता दें जिलाधिकारी गौरव कुमार की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।
Helpline Number जारी
Uttarakhand Tunnel Accidentमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना, राहत एवं बचाव अभियान, रेस्क्यू किए गए और लापता लोगों के बारे में जानकारी के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून (SEOC Uttarakhand Dehradun) ने निम्नलिखित Helpline Number जारी किए हैं।
-1070
– 0135-2710334
– 82188 67005



