देश

IndiGo Flight Emergency Landing: टेकऑफ के बाद IndiGo विमान का लैंडिंग गियर फेल! पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; 192 लोग थे सवार

IndiGo Flight Emergency Landing महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस समय फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई, जब गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में टेकऑफ के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी आ गई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत कुल 192 लोग सवार थे. पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी कि विमान का लैंडिंग गियर टेकऑफ के बाद अंदर नहीं गया और बाहर की स्थिति में ही रह गया.

 

 

IAF ने घोषित की फुल इमरजेंसी

पायलट से सूचना मिलने के बाद पुणे एयरपोर्ट प्रशासन ने एटीसी, इंडिगो और संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क करना शुरू कर दिया. पुणे एयरपोर्ट के निदेशक संतोष ढोके के मुताबिक, भारतीय वायुसेना (IAF) ने फुल इमरजेंसी घोषित की. इसके बाद तय आपातकालीन प्रक्रियाएं तुरंत सक्रिय कर दी गईं.

 

 

 

विमान में सवार यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दमकल गाड़ियों, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन टीमों को अलर्ट पर रखा गया. एहतियात के तौर पर विमान ने रनवे के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ान भरी, ताकि उसके लैंडिंग गियर की स्थिति का दृश्य निरीक्षण किया जा सके.

 

सुबह 9 बजे सुरक्षित उतरा विमान

जांच के बाद विमान ने सुबह करीब 9 बजे पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसके बाद निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत तीन दमकल गाड़ियों और दो एंबुलेंस की निगरानी में विमान को बे नंबर-7 तक ले जाया गया.

 

विमान की स्थिति सामान्य और सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर एटीसी ने फुल इमरजेंसी वापस ले ली. इसके बाद एयरोब्रिज जोड़ा गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया.

 

read more Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

 

सभी 192 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित

IndiGo Flight Emergency Landingइस घटना में विमान में सवार सभी 192 लोग सुरक्षित हैं. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की आगे की यात्रा प्रभावित हुई है. इंडिगो अब बेंगलुरु से पुणे के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर रही है, ताकि यात्रियों को गुवाहाटी पहुंचाया जा सके.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button