खेल

Ind Vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्जा

Ind Vs NZ माउंट माउंगानुई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां वनडे मैच खेला गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रनों से हरा दिया और सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराकर, पिछले 7 साल और लगातार 11 वनडे सीरीज जीतने के उनके शानदार रिकॉर्ड को खत्म कर दिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से इस मैच में एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। टीम इंडिया के लिए इस मैच में ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रनों की पारी खेली। ये दोनों इस मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

 

Read more Raigarh News : मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई

 

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहे इस मैच में फ्लॉप

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा 7 रन और विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। देखते ही देखते 34 रन पर ही भारत के 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन का योगदान दिया। यहां से अक्षर पटेल और ईशान किशन ने पारी को संभाला। ये दोनों ही बल्लेबाज 46-46 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई। हालांकि उनके आउट होने के बाद पारी फिर लड़खड़ा गई और नमन धीर ने 22 रन जोड़े। आखिरी ओवरों में मोहम्मद सिराज (नाबाद 14 रन) और अर्शदीप सिंह (14 रन) ने कुछ तेज रन बनाए और टीम इंडिया के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट लिए।

 

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने बनाए न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन

Ind Vs NZ210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 48.1 ओवर में 187 रन बनाकर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 24, निक केली ने 24 और विल यंग 22 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 19, क्रिश्चियन क्लार्क ने 16, टिम सीफर्ट और ब्लेयर टिकनर ने 14-14 रन बनाए। कीवी टीम के लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत पक्की की। वहीं, आकिब नबी, यश ठाकुर और नमन धीर को भी एक-एक सफलता मिली।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button