West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी अपनी ही सीट भवानीपुर से हारीं, सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार वोटों से दी मात
West Bengal Election Results में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। TMC की करारी शिकस्त के बाद पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भी हार गई हैं। उन्हें भवानीपुर सीट से व्यक्तिगत तौर पर हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की चर्चित सीट भवानीपुर से BJP के नेता सुवेंदु अधिकारी ने Mamata Banerjee को 15 हजार 105 के वोटों के अंतर से मात दे दी। यह रिजल्ट बंगाल की सियासत में एक बड़ा मैसेज माना जा रहा है।
Read more Bihar Thunderstorm News: बिहार में वज्रपात का कहर, आसमानी बिजली गिर ने से 12 लोगों की मौत
कड़ी टक्कर के बाद सुवेंदु की ममता को शिकस्त
बता दें कि भवानीपुर विधानसभा सीट, ममता बनर्जी का गढ़ कही जाती थी। यहां से ममता बनर्जी पहले भी चुनाव जीत चुकी थीं। ऐसे में भवानीपुर से हार को टीएमसी और ममता बनर्जी दोनों के लिए बड़ा झटका हो सकता है। चुनावी रुझानों में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी बार-बार आगे-पीछे हुए, लेकिन आखिरी के कुछ राउंड्स में भारी बढ़त लेते हुए सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया।
बंगाल चुनाव में TMC से कहां हुई चूक
West Bengal Election Resultsमाना जा रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में सत्ता विरोधी लहर, कानून-व्यवस्था, BJP की आक्रामक रणनीति और लोकल मुद्दों ने चुनाव का समीकरण TMC के लिए बदल गया। साथ ही, संगठन लेवल पर BJP की मजबूती और बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान का प्रभाव भी देखने को मिला



