Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी ने फहराया तिरंगा, पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’ – RGH NEWS
देश

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी ने फहराया तिरंगा, पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’

Independence Day 2026 देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद लाल किले पर पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराया।

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे लाल किले पहुंचे, जहां सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इसके साथ ही राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम शुरू हो गया।

 

 

लाल किले पर इस बार समारोह को लेकर कई खास तैयारियां की गई थीं। पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद 21 तोपों की सलामी और भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा का कार्यक्रम रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके बाद देश को संबोधित करेंगे। उनके भाषण में सरकार की उपलब्धियों के साथ आने वाले वर्षों के लिए योजनाओं और विकसित भारत के लक्ष्य पर बात होने की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़ें

आजादी के जश्न में डूबा देश, PM मोदी समेत नेताओं ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

आजादी के जश्न में डूबा देश, PM मोदी समेत नेताओं ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश, हर दिल में जगेगा देशभक्ति का जज्बा

स्वतंत्रता दिवस पर भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश, हर दिल में जगेगा देशभक्ति का जज्बा

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर पर दिए बयान से जुड़ा मानहानि केस किया रद्द

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर पर दिए बयान से जुड़ा मानहानि केस किया रद्द

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CM डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, बोले- मिलकर आगे बढ़ाएंगे MP के विकास का कारवां

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CM डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, बोले- मिलकर आगे बढ़ाएंगे MP के विकास का कारवां

‘वंदे मातरम्’ से जुड़ा बड़ा बदलाव

इस साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम्’ को खास जगह दी गई है। समारोह की शुरुआत से पहले ही इसको लेकर काफी चर्चा थी, क्योंकि राष्ट्रगीत के 150 साल पूरे होने के मौके पर इसे कार्यक्रम का अहम हिस्सा बनाया गया। तिरंगा फहराने के पहले ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ और फिर राष्ट्रगान किया गया। इससे समारोह में एक अलग माहौल देखने को मिला।

 

लाल किले के ज्ञानपथ पर भी खास तैयारी की गई थी। करीब 2,500 एनसीसी कैडेट और माय भारत वॉलंटियर्स ने मिलकर ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाई। इसका मकसद समारोह में युवाओं की भागीदारी को सामने लाना था। इस बार कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 5,000 विशेष अतिथियों को भी बुलाया गया है। इनमें युवा इनोवेटर्स, स्टार्टअप से जुड़े युवा, पीएम इंटर्नशिप योजना के इंटर्न, कौशल विकास योजना से जुड़े युवा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं।

 

विकसित भारत 2047 पर फोकस

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक बड़ा संदेश युवाओं की भूमिका को लेकर है। सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य के साथ युवा शक्ति को कार्यक्रम के केंद्र में रखा है। इंटरनेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमैटिकल ओलिंपियाड-2026 में पदक जीतने वाले 19 छात्रों को भी समारोह में सम्मानित किया जा रहा है।

 

read more Rashifal: वृषभ समेत इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, धन लाभ के साथ बढ़ेगा सम्मान, पढ़िए 15अगस्त का राशिफल

 

 

Independence Day 2026इसके अलावा युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। पीएम कौशल विकास योजना से ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं और माय भारत वॉलंटियर्स को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्विज और दूसरी प्रतियोगिताओं में चुने गए छात्रों को भी लाल किले पर समारोह देखने का मौका मिला है

Related Articles

Back to top button