कहीं आपका दिल कमजोर तो नहीं?
आइए जानते हैं कि ये कैसे पता लगाएं कि आपका दिल कमजोर होने लगा है
सीने में दर्द
अगर आपको अक्सर सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो रहा है, तो समझ जाएं कि सबकुछ ठीक नहीं है, ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
उल्टी होना
कई बार चेस्ट पेन के बाद उल्टियां होने लगती है, ये एक खतरनाक लक्षण है जो दिल की बीमारियों की तरफ इशारा करते हैं
पेट दर्द
वैसे तो पेट दर्द कई कारणों से हो सकते हैं, लेकिन ये दिल की बीमारियों की भी वार्निंग साइन हो सकती है
जबड़े में दर्द
अगर आपको अक्सर जबड़े में दर्द रहता है, तो इसका कनेक्शन दिल की बीमारियों से हो सकता है
अचानक पसीना आना
गर्मी के दिनों में या जिम में वर्कआउट करने के दौरान पसीना आना आम बात है
लेकिन एसी रूम और बिना किसी मेहनत के अगर आपके शरीर से पसीना निकल रहा है तो ये हार्ट अटैक आने का इशारा हो चुका है