देश

Accident news: बड़ा हादसा; स्कूल के बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Accident news कन्नौज के पास स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बस स्कूली बच्चों को पिकनिक से लेकर लौट रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से 4 बच्चों की मौत हो गई और 35 बच्चे घायल हो गए।

 

 

क्या है पूरा मामला?

ये हादसा ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर पर हुआ है। घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर हड़कंप मच गया और लोग चीखने-चिल्लाने लगे। दरअसल आगरा से स्कूली बच्चों को पिकनिक पर लेकर बस कौशांबी गई थी और मंगलवार को सभी बच्चे वापस लौट रहे थे।

 

लेकिन रास्ते में एक्सप्रेसवे पर बस को खड़ा किया गया, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी, जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई और 35 बच्चे घायल हो गए। इस घटना के दौरान बस में करीब 50 बच्चे और 6 टीचर सवार थे।

 

Reqd more Bank holiday: गुरु नानक जयंती के मौके पर आज 18 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार भी रहेगी छुट्टी

घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया

इस घटना की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को मिली, वैसे ही वह एक्टिव मोड में आ गए और मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। इस दौरान जो घायल थे, उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया गया।

 

Accident newsहादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दोनों मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया और घायलों से बात की। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button