स्वास्थ्य
✍️कोरोना का कहर जारी, आज फिर मिले 652 मरीज, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज✍️

RGHNEWS प्रशांत तिवारी कोरोना का कहर लगातार जारी है. आज बुधवार को 652 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, जबकि 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है. राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 338 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं.
आज मिले 652 नए कोरोना मरीज
आज मिले नए 652 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से रायपुर से 291, दुर्ग 77, बिलासपुर 49, रायगढ़ 41, सुकमा 27, बलौदाबाजार 25, कोरिया 24, राजनांदगांव व गरियाबंद 18-18, नारायणपुर 12, कोण्डागांव व बीजापुर 9-9, बस्तर, दंतेवाड़ा व कांकेर 7-7, सूरजपुर व जशपुर 5-5, महासमुंद, जांजगीर-चांपा व मुंगेली 4-4, बालोद, धमतरी, सरगुजा व बलरामपुर 2-2, कबीरधाम से 1 मरीज मिले है. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है.



