✍️मंत्री उमेश पटेल जी का कोरोना रिपोर्ट आया नेगेटिव,समर्थकों में हर्ष के साथ भारी राहत महापौर बिलासपुर के संपर्क में आने से संक्रमण की थी आशंका✍️ – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

✍️मंत्री उमेश पटेल जी का कोरोना रिपोर्ट आया नेगेटिव,समर्थकों में हर्ष के साथ भारी राहत महापौर बिलासपुर के संपर्क में आने से संक्रमण की थी आशंका✍️

RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के दिन महापौर विधायक शैलेष पांडेय के बगल में बैठे थे तो वही पुरस्कार वितरण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के साथ भी मौजूद थे। मंच पर इस दौरान कमिश्नकर संजय अलंग, कलेक्टर सारांश मित्तर, एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित जिले के तमाम अधिकारी सोशल डिस्टेंस के साथ मौजूद थे। महापौर यादव के कोरोना पॉजेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद उनके साथ मंच साझा किए अधिकारियों व राजनीति से जुड़े लोग सकते आ गए थे। महापौर से पॉजिटिव होने की सूचना मिलने के बाद मंत्री उमेश पटेल ने खुद को किया होम आइसोलेट।

विदित हो कि उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के दिन बिलासपुर में ध्वजारोहण किया था उसके पश्चात महापौर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली तो उन्होंने स्वयं को अपने निकास में होम आइसोलेट कर लिया था और किसी से भी मिलने से दूर रहे।
कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की जानकारी देते हुए मंत्री उमेश पटेल ने अपने सोशल साइट के ऑफिसियल अकॉउंट ट्वीटर व फेसबुक में लिखा कि

बिलासपुर में 15 अगस्त के कार्यक्रम शामिल जनप्रतिनिधियों के कोविड- १९ पॉजिटिव होने की सूचना जिला प्रशासन से प्राप्त होने के पश्चात मैंने अपने आप को होने कोरांटाइन करते हुए टेस्ट कराया । आज प्राप्त टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार मेरा रिपोर्ट नेगेटिव आया है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button