इंडिया में पहली बार पानी के नीचे चली Metro Train, Video देख आप भी कहेंगे वाह…

Kolkata Howrah Metro: कोलकाता मेट्रो ने बुधवार को उस समय इतिहास रच दिया जब उसके द्वारा संचालित एक ट्रेन ने देश में पहली बार एक नदी में बनी सुरंग में रफ्तार पकड़ी. मेट्रो की इस ट्रेन में केवल अधिकारी और इंजीनियर सवार थे. यह हुगली के नीचे से होती हुई कोलकाता से हावड़ा पहुंची. अधिकारी ने कहा कि कोलकाता और इसके उपनगरों के लोगों को आधुनिक परिवहन सुविधा मुहैया कराने की दिशा में यह एक ‘क्रांतिकारी कदम’ है.
मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कोलकाता के महाकरण स्टेशन से हावड़ा मैदान स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा की. बाद में इसी मार्ग से एक और ट्रेन भी हावड़ा मैदान स्टेशन पहुंची. मेट्रो के महाप्रबंधक ने इसे ‘ऐतिहासिक घटना’ करार देते हुए कहा, “अगले सात महीनों के लिए हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड स्टेशन के बीच परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद इस खंड पर नियमित सेवाएं शुरू हो कहा कि भूमिगत खंड के 4.8 हो जाएंगे
Also read तेज रफ़्तार ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 8 की दर्दनाक मौत….
Kolkata Howrah Metroबता दें कि नदी के नीचे बनी सुरंग में मेट्रो का परिचालन लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम जनता के लिए शुरू हो सकता है. इससे पहले इस तरह की मेट्रो देश में कहीं नहीं है. इस मेट्रो में सफर करना वास्तव में बेहद रोमांचित कर देने वाला होगा. आने वाले समय में लोग इस मेट्रो में सफर कर पाएंगे.



