2 करोड़ रुपये का सोना समेत पकड़े गए तस्कर, अंडर गार्मेंट में छिपाकर हो रही थी स्मगलिंग,पढे पूरी ख़बर – RGH NEWS
देश

2 करोड़ रुपये का सोना समेत पकड़े गए तस्कर, अंडर गार्मेंट में छिपाकर हो रही थी स्मगलिंग,पढे पूरी ख़बर

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर की डीआरआई टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. टीम ने करीब दो करोड़ रुपए का सोना जब्त करने के साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. दरअसल डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी की सिलीगुड़ी से सोना का कंसाइनमेंट दिल्ली भेजा जा रहा है. इसके आधार पर डीआरआई ने टीम गठित कर अपना जाल बिछाया.

दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों ने बताया जब्त सोना म्यंमार का है जो बांग्लादेश के रास्ते भारत में आता है और दिल्ली से नेपाल समेत पूरे देश में फैलाया जाता है. यह गिरफ्तारी अहम है क्योंकि इससे कई तस्करों का खुलासा होने की उम्मीद है. अधिकारियों ने बताया गिरफ्तार दोनों तस्कर हार्डकोर हैं. काफी पूछताछ में भी इनसे बहुत सारी जानकारी नहीं मिल पा रही है लेकिन टीम काम कर रही है और पूरे तस्कर गिरोह का उद्भेदन करना डीआरआई का लक्ष्य है. इधर सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है इस गिरोह के दो तस्कर सिलीगुड़ी में भी पकड़े गए हैं जबकि दिल्ली में दो तस्करों को विभाग ने चिन्हित कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button