✍264 करोड़ की लागत से बना पुल ,16 जून को उद्घाटन और 16 जुलाई को बहा पुल ... सामने आई सरकार की पोल !!✍ – RGH NEWS
देश

✍264 करोड़ की लागत से बना पुल ,16 जून को उद्घाटन और 16 जुलाई को बहा पुल … सामने आई सरकार की पोल !!✍

बिहार: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है आपको बतादें की इस समय कोरोना के कहर के साथ बाढ़ का कहर से बिहार जूझ रहा है सुशासन का दावा करने वाली नीतीश सरकार के दावों की पोल गोपालगंज में पुल का एक हिस्सा ढहने से खुल गई हैं महज एक महीने पहले ही 264 करोड़ की लागत से बनी सत्तरघाट महासेतु का उद्धाटन सीएम नीतीश कुमार ने 16 जून को पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था

पानी के ज्यादा दबाव के कारण पुल टूट गया है पुल टूटने से लोगों का आवागमन समाप्त हो गया है इधर के लोगों का लालछापर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया जाने का मार्ग बंद हो गया है ये पुल गोपालगंज को चंपारण से और इसके साथ तिरहुत के कई जिलों को जोड़ता था बता दें कि गोपालगंज में बुधवार को तीन लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी का बहाव था जिससे गंडक के इतने बड़े जलस्तर के दबाव से इस महासेतु का एप्रोच रोड टूट गया.

यह पुल बैकुंठपुर के फैजुल्लाहपुर में टूटा है बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने इस मामले की जानकारी बिहार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री नंदकिशोर यादव को दी है

इस सेतु का निर्माण बिहार पुल निर्माण विभाग द्वारा साल 2012 में इस पुल का निर्माण शुरू किया गया था जिसके बाद निर्माण पूरा होने के बाद पिछले 16 जून 2020 को इस महासेतु का उद्घाटन किया गया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button